Authors Vibhu Vashisth

7 days 30 days All time Recent Popular
एक बार भगवान कृष्ण की पत्नी महारानी सत्यभामा को अपनी सुन्दरता का अभिमान हो चला।दरबार में सिंहासन पर बैठे महारानी सत्यभामा ने श्री कृष्ण से अनायास ही पूछ लिया,"स्वामी!आपने त्रेता युग में भगवान राम के रूप में अवतार लिया था तथा सीता आपकी पत्नी थीं।क्या वह मुझसे भी ज्यादा सुन्दर थी?"


श्री कृष्ण सत्यभामा के प्रश्न का उत्तर देते कि उससे पहले ही गरुड़ बोल पड़े,"प्रभु!क्या मुझसे भी ज्यादा तीव्र गति से कोई इस सम्पूर्ण जग में उड़ सकता है।"
ये सुन सुदर्शन से भी नहीं रहा गया और वह भी बोल पड़ा,"भगवन!मैनें बड़े-बड़े युद्धों में आपको विजयश्री दिलवाई है।


क्या संसार में मुझसे भी बड़ा कोई शक्तिशाली है।" तीनों की ये बातें सुन श्री कृष्ण मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे और जान रहे थे कि इन सबमें अहंकार आ गया है जिसे नष्ट करना अति आवश्यक है।तब श्री कृष्ण ने उन तीनो से कहा,"मेरा एक परम भक्त है, हनुमान।तुम तीनों के प्रश्नों के उत्तर वही...


...भलीभांति दे पाएगा। हे गरुड़! तुम तो बड़ी तीव्र गति से उड़ते हो।तुम जाओ और हनुमान को ये कहकर बुला लाओ कि भगवान राम , माता सीता के साथ उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रभु राम और माता सीता का नाम सुनकर वे दौड़े-दौड़े चले आएंगे।" गरुड़ भगवान की आज्ञा लेकर हनुमानजी को बुलाने उड़ चले।

इधर श्री कृष्ण ने सत्यभामा से कहा कि देवी आप सीता के रूप में तैयार हो जाएं और स्वयं द्वारकाधीश ने श्री राम का रूप धारण कर लिया।फिर श्री कृष्ण ने सुदर्शन को आज्ञा देते हुए कहा कि तुम महल के प्रवेशद्वार पर पहरा दो।ज्ञात रहे कि मेरी आज्ञा के बिना कोई भी महल में प्रवेश न करने पाए ।
🌺हनुमान जी ने क्यों धारण किया था पंचमुखी रूप, कैसे हुआ था अहिरावण वध और कौन था मकरध्वज?🌺

श्रीराम और रावण का भीषण युध्द चल रहा था। एक-एक कर रावण के सभी शक्तिशाली योध्दा मारे जा रहे थे।जब रावण का बलशाली एवं पराक्रमी पुत्र मेघनाद भी मारा गया तब रावण गहन चिंता व शोक में डूब गया।


अब उसके पास कोई भी पराक्रमी योद्धा शेष नहीं बचा था। ऐसे में उसे अपने भाई अहिरावण की याद आयी जो पाताल-लोक का राजा था। रावण ने अहिरावण को अपनी सहायता हेतु तुरंत बुलावा भेजा।

विभीषण को शीघ्र ही अपने गुप्तचरों द्वारा इस बात का पता लग गया। विभीषण जानता था की अहिरावण अत्यंत पराक्रमी एवं मायावी राक्षस है, इसलिए उसे श्रीराम और लक्ष्मण की सुरक्षा की चिंता सताने लगी।


जब विभीषण ने हनुमान जी के सामने अपनी चिंता व्यक्त की तो हनुमान जी ने स्वयं श्रीराम और लक्ष्मण जी की सुरक्षा का दायित्व संभाला।
उधर लंकेश के बुलावे की आज्ञा का पालन करते हुए अहिरावण लंका पहुंच चुका था।
रावण ने तब अहिरावण को श्रीराम और लक्ष्मण का वध करने के...


...लिए भेज दिया।
प्रभु राम और लक्ष्मण अपनी कुटिया में सो रहे थे और हनुमान जी बाहर पहरा दे रहे थे। हनुमान जी ने कुटिया के चारों ओर सुरक्षा का अभेद्य घेराव बना दिया था जिसके अन्दर किसी मायावी शक्ति का प्रवेश करना असंभव था।
अहिरावण कुटिया के बाहर तक तो पहुंच गया परंतु मायावी...
कौरव और पांडवों के बीच जब राज्य बंटवारे को लेकर कलह चली, तो मामा शकुनि की अनुशंसा पर धृतराष्ट्र ने खांडवप्रस्थ नामक एक जंगल को देकर पांडवों को कुछ समय तक के लिए शांत कर दिया था। इस जंगल में एक महल था जो खंडहर हो चुका था। पांडवों के समक्ष अब उस जंगल को एक नगर बनाने की चुनौती थी।


खंडहर महल के चारों तरफ भयानक जंगल था। यमुना नदी के किनारे एक बीहड़ वन था जिसका नाम खांडव वन था। पहले इस जंगल में एक नगर हुआ करता था,फिर वह नगर नष्ट हो गया और उसके खंडहर ही बचे थे।खंडहरों के आसपास वहां जंगल निर्मित हो गया था।यहां इंद्रप्रस्थ नगर बसाने के लिए इस जंगल में...


...अर्जुन और श्रीकृष्ण ने आग लगा दी थी।
खांडववन में अग्नि धधकने लगी और उसकी ऊंची ऊंची लपटे आकाश तक पहुंच गई।खांडववन को अग्नि 15 दिन तक जलाती रही।इस अग्निकाण्ड में केवल छह प्राणी ही बच पाते हैं।अश्‍वसेन सर्प, मयदानव(मयासुर)और चार शार्ड्ग पक्षी। आओ जानते हैं कि अश्वसेन सर्प कौन था।


अश्वसेन तक्षक नाग का पुत्र था। खांडववन जल रहा था तब उसकी माता ने उसे अपने मुंह में निगल लिया और वहां से भाग गई।परंतु असहनीय गर्मी के कारण वह बच न सकी। लेकिन अपनी जान दे कर भी वह नागिन अपने मुंह में छुपाए अपने बच्चे को जीवन-दान दे गयी।


अश्वसेन की माता तो मार गयी परंतु अश्वसेन बच गया। उसे अपनी माँ की इस प्रकार मृत्यु का बड़ा दुख हुआ और वो प्रतिशोध की अग्नि में जलने लगा।तत्पश्चात उसका एक ही लक्ष्य था की जिस अर्जुन ने खांडव वन में आग लगाकर उसकी माता के प्राण लिए, वह किस प्रकार उसके प्राण ले।
🌺मार्कंडेय ऋषी की कथा🌺

मृगशृंग नामक एक ऋषि थे जिनका विवाह सुवृता के संग संपन्न हुआ। मृगश्रृंग और सुवृता के घर एक पुत्र ने जन्म लिया। उनका पुत्र हमेशा अपना शरीर खुजलाते रहते थे। इसलिए मृगश्रृंग ने उनका नाम मृकण्डु रख दिया। मृकण्डु में समस्त श्रेष्ठ गुण थे।


पिता के पास रहकर उन्होंने वेदों व शास्त्रों का अधययन किया।पिता की आज्ञा अनुसार उन्होने मृदगुल मुनि की कन्या मरुद्वती से विवाह किया।उनका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था लेकिन बहुत समय तक उनके घर किसी संतान ने जन्म नहीं लिया था।इस कारण उन्होने अपनी पत्नी सहित कठोर तप किया।

तपस्या करके उन्होने भगवान शिव को प्रसन्न कर लिया तब शिवजी उनके सम्मुख प्रकट हुए और कहा,"हे मुनि! मांगो क्या वर मांगते हो।"
मुनि मृकण्डु ने कहा,"प्रभु! यदि आप सच मे हमारी तपस्या से प्रसन्न हैं तो हमें संतान के रूप में एक पुत्र प्रदान करें।"


महादेव ने तब मृकंडु ऋषि से कहा,"हे मुनि! तुम्हें दीर्घायु वाला गुणरहित पुत्र चाहिए या 16 वर्ष की आयु वाला गुणवान पुत्र चाहते हो?" तब मुनि बोले," भगवन मुझे ऐसा पुत्र चाहिए जो अत्यंत गुणवान और ज्ञानी हो, फिर चाहे वो अल्पायु ही क्यों न हो।"

भगवान शिव ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद दिया और अंतर्ध्यान हो गए। समय आने पर ऋषि मृकंडु और मरुद्वती के घर एक बालक ने जन्म लिया जो आगे चलकर मार्कंडेय ऋषि के नाम से प्रसिद्ध हुआ। महामुनि मृकंडु ने मार्कंडेय को हर प्रकार की शिक्षा दी। मार्कंडेय एक आज्ञाकारी पुत्र थे।
🌺भीमबेटका शैलाश्रय🌺

भीमबेटका (भीमबैठका) भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त के रायसेन जिले में स्थित एक पुरापाषाणिक आवासीय पुरास्थल है। यह आदि-मानव द्वारा बनाये गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है। इन चित्रों को पुरापाषाण काल से मध्यपाषाण काल के समय का माना जाता है।


ये चित्र भारतीय उपमहाद्वीप में मानव जीवन के प्राचीनतम चिह्न हैं। यह स्थल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ४५ किमी दक्षिणपूर्व में स्थित है। इनकी खोज वर्ष १९५७-१९५८ में डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर द्वारा की गई थी


युनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका शैलाश्र भीमबेटका क्षेत्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भोपाल मंडल ने अगस्त १९९० में राष्ट्रीय महत्त्व का स्थल घोषित किया। इसके बाद जुलाई २००३ में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया।


यहाँ पर अन्य पुरावशेष भी मिले हैं जिनमें प्राचीन किले की दीवार,लघुस्तूप, पाषाण निर्मित भवन,शुंग-गुप्त कालीन अभिलेख,शंख अभिलेख व परमार कालीन मंदिर के अवशेष सम्मिलित हैं।

ऐसा माना जाता है कि यह स्थान महाभारत के चरित्र भीम से संबन्धित है एवं इसी से इसका नाम भीमबैठका (भीमबेटका)पड़ा।


ये गुफाएँ मध्यभारत के पठार के दक्षिणी किनारे पर स्थित विन्ध्याचल की पहाड़ियों के नीचे हैं।इसके दक्षिण में सतपुड़ा की पहाड़ियाँ आरम्भ होतीहैं।यहाँ600शैलाश्रय हैं जिनमें275 शैलाश्रय चित्रों द्वारा सज्जित हैं।पूर्व पाषाणकाल से मध्य ऐतिहासिक काल तक यह स्थान मानव गतिविधि का केंद्र था।
🌺क्या आपको पता है रानी कमलापति के बारे में?🌺

भोपाल में बने भारत के सबसे हाईटेक रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन हो गया है, पहले इसका नाम हबीबगंज रेलवे स्टेशन हुआ करता था। आज यह रेलवे स्टेशन किसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी मात देता है।


लेकिन हम स्टेशन की भव्यता की नहीं बल्कि उसकी दिव्यता की बात करेंगे, और दिव्यता इस रेल्वे स्टेशन के नाम में है।
जब भोपाल के इस स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखे जाने का समाचार लोगों ने सुना तो शेष भारत तो छोड़िये, मध्यप्रदेश भी जाने दीजिये,

भोपाल के नागरिकों तक को भी आश्चर्य हुआ कि ये रानी कमलापति कौन थी? भोपाल को तो नवाबों ने बसाया है, भोपाल में किसी हिन्दू राजा का नाम अगर सुना वो राजा भोज का सुना, तो फिर ये रानी कमलापति कहां से आ गई ?

ये रानी कमलापति हैं कौन?,अगर आपके मन में भी ये सवाल उठा हो,तो समझिये पिछले एक शतक के षड्यंत्र के परिणाम आंशिकरूप से आपके मस्तिष्क पर भी हुए हैं।वे हमें हमारी जड़ों से काटना चाहते थे और कुछ भी कहो वे कुछ हद सफल तो हुए हैं।खैर,रानी कमलापति को मध्यप्रदेश की पद्मावती भी कह सकते हैं।


जैसे पद्मावती ने अपने सम्मान की रक्षा के लिए जौहर किया था, ठीक वैसे ही रानी कमलापति ने भी जलसमाधि ली थी। सोलहवीं सदी में समूचे भोपाल क्षेत्र पर हिन्दू गोंड राजाओं का ही शासन था। कमलापति गोंड राजा निजामशाह की पत्नी थीं।भोपाल के पास गिन्नौरगढ़ से राज्य का संचालन होता था।
🌺महाकाल मंदिर ,दार्जिलिंग एक अनोखा मंदिर है, यहां एक साथ विराजते हैं भगवान शिव और गौतम बुद्ध🌺

दार्जिलिंग में वेधशाला पहाड़ी के ऊपर प्राकृतिक प्राचीन शिवलिंग है। इस स्थान का पता तब लगा जब यहां पर लामा दोरजे रिनजिंग 1765 में दोर्जे-लिंग मठ बनवा रहे थे।


इसके बाद यहां के महत्व को देखते हुए लामा द्वारा 1782 में मंदिर का निर्माण कराया गया था।

भारत में मंदिरों की अनगिनत श्रृंखलाएं हैं। जो अपने रहस्‍यों या फिर अद्भुत इतिहास के चलते पूरे विश्‍व में जाने जाते हैं।


इन मंदिरों में कभी पंरपराओं के जरिए मानव सभ्‍यता को संभालने के संदेश मिलते हैं तो कभी अनेकता में एकता का सूत्र देखने और सुनने को मिलता है। ऐसा ही मंदिर है दार्जीलिंग की वादियों में। जहां दो धर्म एक साथ पूजे जाते हैं। वह भी अलग-अलग स्‍थानों की बजाए एक ही स्‍थान पर।
💞जब केवट ने पार लगाई श्रीराम की नैया 💞
निषादराज गुह मछुआरों और नाविकों के मुखिया थे।श्रीराम को जब वनवास हुआ तो वे सबसे पहले तमसा नदी पहुंचे,जो अयोध्या से 20किमी दूर है।इसके बाद गोमती नदी पार कर वे प्रयागराज से श्रृंगवेरपुर पहुंचे,जो निषादराज का राज्य था।यहीं पर गंगा के तट पर...


..उन्होने केवट से गंगा पार कराने को कहा था।
केवट ने उन्हें उपर से नीचे तक देखा तो वे उन्हें निहारते ही रह गए और समझ गए कि ये प्रभु श्रीराम है।श्रीराम केवट से कहते हैं कि मुझे उस पार जाना है तो क्या मुझे नदिया पार करा दोगे। 

🌺मागी नाव न केवटु आना।
कहइ तुम्हार मरमु मैं जाना ।।🌺

श्री राम केवट से नाव मांगते हैं पर वह लाता नहीं है।वह कहने लगा कि मैंने तुम्हारा भेद जान लिया है।तुम्हारे चरण कमलों की धूल के लिए सब लोग कहते हैं कि वह मनुष्य बना देने वाली कोई जड़ी है।जिसके छूते ही पत्थर की शिला सुंदर स्त्री हो गई तो मेरी नाव तो काठ की है।काठ तो पत्थर से कठोर...


...भी नहीं होता।यदि मेरी नाव का आपके चरणों से स्पर्श हो गया तो कदाचित वह भी सुन्दर स्त्री हो जाएगी और मेरी रोजी मारी जाएगी।मैं तो लूट जाऊंगा।मैं तो इस नाव के सहारे ही परिवार का भरण पोषण करता हूं,दूसरा कोई धंधा नहीं जानता।

🌺जौं प्रभु पार अवसि गा चहहू।
मोहि पद पदुम पखारन कहहू।।🌺

हे प्रभु!यदि आप अवश्य ही पार जाना चाहते हैं तो मुझे पहले अपने चरण कमल पखार लेने दीजिए।

🌺पद कमल धोइ चढ़ाइ नाव न नाथ उतराई चहौं। मोहि राम राउरि आन दसरथसपथ सब साची कहौं।।
बरू तीर मारहुं लखनु पै जब लागि न पाय पखारिहौं ।।🌺
पाञ्चजन्य भगवान विष्णु का शंख है। विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण पाञ्चजन्य नामक एक शंख रखते थे ऐसा वर्णन महाभारत में प्राप्त होता है। श्रीमद्भगवद्गीता जो कि महाभारत का अङ्ग है उस में वासुदेव द्वारा कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाना बताया गया है।


महाभारत में श्रीकृष्ण के पास पाञ्चजन्य,अर्जुन के पास देवदत्त,युधिष्ठिर के पास अनंतविजय,भीष्म के पास पोंड्रिक,नकुल के पास सुघोष, सहदेव के पास मणिपुष्पक था। सभी के शंखों का महत्व और शक्ति अलग-अलग थी।

शंखों की शक्ति और चमत्कारों का वर्णन महाभारत और पुराणों में मिलता है।


शंख को विजय,समृद्धि,सुख,शांति, यश, कीर्ति और लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शंख नाद का प्रतीक है।शंख ध्वनि शुभ मानी गई है।हालांकि प्राकृतिक रूप से शंख कई प्रकार के होते हैं।इनके 3 प्रमुख प्रकार हैं-दक्षिणावृत्ति शंख, मध्यावृत्ति शंख तथा वामावृत्ति शंख।


पाञ्चजन्य का रहस्य : पाञ्चजन्य बहुत ही दुर्लभ शंख है। समुद्र मंथन के दौरान इस पाञ्चजन्य शंख की उत्पत्ति हुई थी। समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में से 6वां रत्न शंख था।
श्रीकृष्ण के गुरुपुत्र पुनरदत्त को एक बार एक दैत्य उठा ले गया। उसी को लेने के लिए वे दैत्य नगरी गए।


वहां उन्होंने देखा कि एक शंख में शंखासुर नाम का दैत्य सोया है।उन्होंने दैत्य को मारकर शंख को अपने पास रखा और फिर जब उन्हें पता चला कि उनका गुरुपुत्र तो यमपुरी चला गया तो वे भी यमपुरी गए।वहां यमदूतों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया तब उन्होंने शंखनाद किया जिसके चलते यमलोक हिलने लगा।